ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलाईगढ़ । जिले के रायकोना गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव में ट्रांसफार्मर से जुड़े खुले तारों में करंट फैल जाने से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत बिजली विभाग से की, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास खुले तार लटक रहे हैं, जिनमें लगातार करंट दौड़ता रहता है। यह स्थिति ग्रामवासियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करता, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव का एक और ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे उन्हें बिजली की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें करने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से मवेशियों की जान गई है, और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग तत्काल खुले तारों को दुरुस्त करे और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…
कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…