छत्तीसगढ़

CG : करोड़ों की सोलर सिंचाई योजना ठप, 65 किसान फिर बारिश के भरोसे …

दंतेवाड़ा । जिले के बालूद गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सोलर सिंचाई परियोजना पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है। करीब 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना के ठप होने से 65 किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और वे एक बार फिर बारिश पर निर्भर होने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, बाढ़ के दौरान परियोजना का पंप हाउस क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर मरम्मत कर दी जाती तो उनकी फसल प्रभावित नहीं होती।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा जिले में स्थापित करोड़ों रुपये की अन्य सोलर सिंचाई परियोजनाएं भी तकनीकी खराबियों से जूझ रही हैं। सबसे बड़ी समस्या रखरखाव के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की कमी बताई जा रही है, जिसके कारण खराब उपकरणों की समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है।

कम बारिश की आशंका के बीच सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने संबंधित विभाग को परियोजना की जल्द मरम्मत कराने और योजना को फिर से चालू करने के निर्देश देने की बात कही है।

किसानों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि उनका लाभ खेतों तक नहीं पहुंचता, तो इसका उद्देश्य अधूरा रह जाता है। अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई और योजना के शीघ्र संचालन पर टिकी हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…

12 minutes ago
CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

48 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

55 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

58 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

59 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

1 hour ago