छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर अमित कुमार ने किया जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण…

घर-घर पहुंचकर जनगणना की जानकारी खुद भरी

सुकमा । जिले के कलेक्टर अमित कुमार ने कोंटा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बंडा में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण कर प्रशासन की सक्रियता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। उनके अचानक पहुंचने से जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों में तत्परता देखने को मिली और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हुई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अमित कुमार ने केवल औपचारिक समीक्षा तक सीमित न रहकर पर्यवेक्षक के साथ स्वयं हितग्राहियों के घर जाकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनगणना के अंतर्गत शामिल 33 बिंदुओं पर हितग्राही हड़मे माड़वी और मड़कम सुक्की से सीधे संवाद कर आवश्यक विवरण पूछे और मकान नंबर, मुखिया का नाम, आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर जैसी जानकारी स्वयं भरकर प्रक्रिया की पारदर्शिता को मजबूत किया।

कलेक्टर ने जनगणना के साथ-साथ ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, बिजली की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को गंभीरता से परखा।

कलेक्टर अमित कुमार की इस पहल से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा और अधिक बढ़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

12 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

12 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago