छत्तीसगढ़

CG : ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल एप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना…

दुर्ग । उच्चतम न्यायालय की ईकमिटी के निर्देशानुसार ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप को अब एक नए एवं अधिक आधुनिक स्वरूप में वर्जन 4.0 में अपडेट किया जा रहा है। इस अपडेट का उद्देश्य न्यायिक सेवाओं को अधिक तेज, सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है।

जिला विधिक प्राधिकरण क़े सचिव से मिली जानकारी अनुसार वर्जन 4.0 में प्रमुख नई सुविधाएं निम्नलिखित हैं-

सुपर फास्ट स्पीडः एप अब पहले की तुलना में अधिक तेज एवं सुगम रूप से कार्य करेगा।

नया डिजाइनः आधुनिक इंटरफेस के साथ नीचे की ओर नेविगेशन मेनू, जिससे एक हाथ से संचालन आसान होगा।

सीधे ऑर्डर डाउनलोड: केस स्टेटस स्क्रीन से ही सीधे आदेशों की पीडीएफ डाउनलोड करने की सुविधा।

स्मार्ट केस ट्रैकिंग: केस नंबर बदलने की स्थिति में पुराने एवं नए दोनों नंबरों को एक साथ देखने की सुविधा।

नो हैंगिंग फीचर: माय केसेस सेक्शन में अब एप के हैंग होने की समस्या समाप्त।

मैप इंटीग्रेशनः न्यायालय परिसर ढूंढने हेतु भुवन मैप्स की सुविधा उपलब्ध।

क्विक लिंक सुविधाः ईपेय, एनजेडीजी एवं ईफाइलिंग जैसी सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध।

महत्वपूर्ण सूचना (डेटा सुरक्षा हेतु): उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे वर्तमान एप में उपलब्ध ” एक्सपर्ट” फीचर का उपयोग कर अपने सेव किए गए केस डेटा का बैकअप अवश्य ले लें, अन्यथा अपडेट के पश्चात डेटा नष्ट हो सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियांः

डेटा बैकअप लेने की अंतिम तिथि 04 मई 2026

वर्जन 4.0 के लाइव होने की तिथि 05 मई 2026

यह अपडेट न्यायिक प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए आम नागरिकों को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ न्याय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

9 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

9 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

9 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

9 hours ago