CG : कलेक्टर के निर्देश का दिखा असर-सड़कों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी

कोरिया , सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को हटाने के लिए जनपद पंचायत का अमला सक्रिय हो गया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के बाद यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
विगत दिनों समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर त्रिपाठी ने जनपद पंचायत, नगरीय निकायों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा था कि सड़कों पर बैठे मवेशियों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, विशेषकर रात्रि के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मवेशियों को सड़क से हटाया जाए और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर के इन निर्देशों का असर दिखने लगा है। जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ खैरवार ने जानकारी दी कि रात्रिकालीन गश्ती अभियान चलाकर जिला सत्र न्यायालय से खरवत चौक और ओढ़गी से जिला सत्र न्यायालय तक के मार्गों से आवारा मवेशियों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो और किसी को कोई असुविधा न हो।

कलेक्टर त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को नियमित रूप से और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि मवेशियों को सड़क पर बिल्कुल न छोड़ें। ऐसे करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

3 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

3 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

3 hours ago