छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर जनदर्शन में मिले 22 आवेदन, त्वरित कार्रवाई के निर्देश,

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
       
कलेक्टर जनदर्शन में आज जिला मुख्यालय के युवा पलटन ग्रुप मोहला ने मोहला की विभिन्न समस्याओं जैसे खेल मैदान, सुलभ शौचालयों की खराब स्थिति, सड़कों पर आवारा पशुओं, खराब सड़कों आदि के समाधान के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार मोहला के लाल श्याम शाह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य में सुधार के दृष्टि से महाविद्यालय के प्रमुख समस्याओं के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया गया। इसी प्रकार वासड़ी के समस्त ग्राम वासियों ने सी.सी.रोड निर्माण एवं नल जल योजना के अधुरे कार्य को पूर्ण करने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार मडिय़ानवाड़वी के समस्त ग्रामवासियों ने शासकीय हाई स्कूल मडिय़ानवाड़वी में गणित, अंग्रेजी विषय की शिक्षक पदस्थ करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम-वाको निवासी छात्र बिट्टू राम कोमरे ने व्यावसायिक शिक्षा ऋण (मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना) मुहैय्या कराने के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

kgnews

Recent Posts

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

30 minutes ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

31 minutes ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

45 minutes ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

60 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  अजय कपूर ने…

60 minutes ago
बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) होते हैं लोकतंत्र की नींव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) होते हैं लोकतंत्र की नींव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार

भोपाल  भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने इंदौर में आयोजित एक…

1 hour ago