छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर जनदर्शन में 36 आवेदन प्राप्त

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से जिला प्रशासन का अवगत कराया। कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीएस उइके और जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए।
             जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज तेन्दूपत्ता बीमा राशि प्रदाय कराने, कलेक्टर दर स्वीकृत करने, अवैध रूप से वाहन खड़ा कराने की शिकायत, सड़क का मरम्मत कराने से संबंधित आवेदन जिले के आवेदकों से प्राप्त हुए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवीन आवास स्वीकृत करने, अवैध कब्जा हटाने, सोलर पंप स्थापित करने, उचित मूल्य की दुकान में चना उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना अंतर्गत सूची वाले हितग्राहियों के खाते में राशि जमा नहीं होने की शिकायत, डिजिटल नक्शा-खसरा, एवं बी-1 में त्रुटि सुधार करवाने सहित विभिन्न मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन आज कलेक्टर जनदर्शन के दौरान आवेदन प्रस्तुत हुए। इस अवसर पर डीएफओ डीपी साहू, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी सहित जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

26 minutes ago
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

56 minutes ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

1 hour ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

2 hours ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago