कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ कोंडागांव में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण किया तथा शेष कार्य को समय सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बायपास मार्ग का समय पर निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधनों बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 8.89 किलोमीटर लंबाई वाले बायपास मार्ग सहित सभी पुल-पुलियों का भी गहन अवलोकन किया और मजदूर की संख्या बढ़ाते हुए बचे हुए सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एस.डी.एम. अजय उरांव तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…
भोपाल तारीख 11 जून... वक्त तड़के का था और भोपाल का काजी कैंप अभी नींद…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…