ओरछा को दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज का मिला तोहफा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस व खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी रुकेंगी

ओरछा
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा को दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज का तोहफा मिला है। ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस और खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब ओरछा रेलवे स्टेशन पर रूकेंगी, यह दोनों ट्रेन कब से ओरछा रुकेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। भाजपा नेता विकास यादव ने 12 नवंबर 2024 को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के द्वारा उक्त ट्रेनों के ओरछा ठहराव की मांग रखी थी। मंत्री सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मांग को आगे बढ़ाया।
 
    रेलवे बोर्ड के संयुक्त निर्देशक विवेक कुमार सिंह ने दोनों ट्रेनों के ठहराव के आदेश जारी कर दिए हैं।
    मंत्री सिंधिया ने फेसबुक पोस्ट के जरिये रेल मंत्री का आभार जताया है।
    दोनों ट्रेनों के ओरछा स्टॉपेज के इस फैसले से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
    ओरछा आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ट्रेन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
    केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फेसबुक पर पोस्ट कर रेलमंत्री का आभार जताया।
    अब कुल पांच बड़ी ट्रेनों का ओरछा रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।
    इन दो ट्रेनों के ठहराव के साथ ओरछा में रुकने वाले ट्रेनों की संख्या 5 हो गई है।
    इससे पहले फतेहपुर, प्रयागराज एक्सप्रेस, झांसी बांदा मैमू और झांसी मानिकपुर मैमू यहां रुकती थीं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और…

1 hour ago
माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

भोपाल  मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान…

1 hour ago
CG : शारदा दास मानिकपुरी का निधन …

CG : शारदा दास मानिकपुरी का निधन …

रायपुर, 30 मई 2026 । राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र…

1 hour ago
CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…

1 hour ago
CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…

2 hours ago
CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…

2 hours ago