छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने किया झुमका जल महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 कोरिया जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का आयोजन 1-2 फरवरी को बैकुण्ठपुर-कोरिया में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने झुमका बोट क्लब में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच सज्जा, रैम्प आदि के बाकी बचे कार्य को जल्द पूरा करने और अंतिम रूप देने निर्देश दिए हैं। साथ ही बेरिकेड्स, मंच सज्जा, लाइट, एलईडी, पीने की पानी, सुलभ शौचालय, आमन्त्रण कार्ड, प्रवेश पत्र, बैनर, पोस्टर व अतिविशिष्ट लोगो की अगुवानी, रुकने, ठहरने, भोजन व्यवस्था आदि कार्यों का भी निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुरक्षा सहित कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।  

दो दिवसीय महोत्सव का होगा आयोजन-
फरवरी के प्रथम सप्ताह में गुरुवार 1 व शुक्रवार 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा।

स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों से सजेगी महफिल –
झुमका जल महोत्सव में मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक जोड़ी मीत ब्रदर्स की होगी शानदार प्रस्तुति इसके साथ ही इंडियन आइडल फेम शनमुखा प्रिय, नचिकेत लेले और निहाल टाओरो भी देंगे प्रस्तुति। स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को भी मंच दिया जाएगा।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन –
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा।

विभिन्न विभागों के स्टॉल –
झुमका जल महोत्सव स्थल पर शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि जिलेवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी मिल सके।

कोरिया वासियों में जबरदस्त उत्साह-
कोरिया में झुमका जल महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विगत वर्ष भी झुमका जल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था, जिसे काफी सराहा गया है। बैकुण्ठपुर शहर में स्थित झुमका बोट क्लब पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है। यहाँ के स्थानीय लोगों में यह स्थल घूमने के साथ सुकून की जगह के लिए भी प्रसिद्ध है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago