राशन वितरण की देखी व्यवस्था, हितग्राहियों से बात कर लिया फीडबैक
अम्बिकापुर, कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम बंदना के शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की। उन्होंने कहा कि सभी हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसका ध्यान रखें, किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने राशन लेने आए हितग्राहियों से बात की, लोगों ने बताया कि दुकान समय पर खुलती है तथा किसी प्रकार की समस्या नहीं है। राशन भी शासन द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर मिल रहा है।
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…
भोपाल भोपाल में 1984 में हुए भीषण गैस कांड की याद में अब एक भव्य…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…