रानी दुर्गावती की समाधि को ‘मकबरा’ बताए जाने पर बवाल, ABVP ने किया प्रदर्शन

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद मच गया. विश्वविद्यालय ने बीएससी सेकंड ईयर के क्वेश्चन पेपर में पूछा कि रानी दुर्गावती का 'मकबरा' कहां स्थित है? इस सवाल को लेकर छात्रों और सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रानी दुर्गावती की समाधि को मकबरा कहे जाने पर कड़ा विरोध जताया है.

ABVP का आरोप क्या है?

ABVP ने कहा है कि हिंदू धर्म में मकबरा शब्द का इस्तेमाल बलिदान स्थल के लिए नहीं किया जाता है. ऐसा करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है.

ABVP ने क्वेश्चन पेपर बनाने वालों, जांचने और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मध्य प्रदेश के ABVP के सचिव माखन शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जो सवाल पूछा गया वो रानी दुर्गावती का अपमान है. रानी दुर्गावती के नाम पर ही विश्वविद्यालय है. रानी दुर्गावती वो वीरांगना थीं जिन्होंने मुगल शासक के खिलाफ जंग लड़ी थी और अपने राज्य की रक्षा की थी.

सचिव माखन शर्मा ने बताया कि रानी दुर्गावती के समाधि को मकबरा कहे जाने को लेकर ABVP की जबलपुर इकाई ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

विश्वविद्यालय ने क्या कहा?

क्वेश्चन पेपर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के. वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह एक गलती है. कुलपति ने भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने की बात कही.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

7 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

7 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago