रायपुर तेलीबांधा पुलिस ने एक कारोबारी को शेयर में निवेश करने पर ज्यादा लाभ का झांसा देकर 28 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है। दो दिन पहले खम्हारडीह थाने में राजीव नगर निवासी एक डॉक्टर असित कुमार नायक ने 89 लाख के साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट लिखाई थी।
दोनों मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. ऐश्वर्या एम्पायर लभांडीह निवासी निशांत जैन (45 वर्ष) ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके मोबाइल में कॉल करके आरोपी ने खुद को एसएमओ ग्लोबल का सप्लायर बताया और शेयर मार्केट में पैसा लगाने कहा. ऑफर पर विश्वास हो जाने पर आरोपी ने अलग अलग बैंक खातों में 27 लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए. रकम वापस मांगने पर जब उन्हें भुगतान नहीं मिला और अतिरिक्त रुपए की मांग की जाने लगी, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…