कोरबा। रिंग रोड में गलत दिशा में आ रही हाईवा से बचने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, पर सवार बाल- बाल बच गए। जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना रिंग रोड नकटीखार के पास हुई। कार क्रमांक सीजी-12-बीएफ- 8977 में बालको नगर गायत्री मंदिर रोड निवासी राकेश रोशन सिंह 45 वर्ष जरूरी कार्य से रिंग रोड से जा रहे थे।
इस दौरान सामने से गलत दिशा में हाईवा आते दिखी। उससे बचने राकेश रोशन सिंह ने कार सड़क से नीचे उतारी, लेकिन उसके उपरांत भी हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार बोल्डर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की एयर बैग खुलने से राकेश बाल-बाल बच गए, पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाईवा चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…
भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…
डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…