CG : किन्नर आपस में भिड़ गए, रायगढ़ में जमकर चला ड्रामा …
रायगढ़। किन्नरों के दो अलग-अलग गुट सक्रिय है। एक गुट का नेतृत्व पूर्व महापौर मधुबाई करती हैं, जबकि दूसरा गुट कुंतीबाई का है, जो पहले मधुबाई गुट का हिस्सा था। रविवार को दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। इसकी शिकायत लेकर दोनों पक्ष कोतरा रोड थाना पहुंचे थे। वहीं देर शाम चार किन्नरों ने मिलकर मधुबाई गुट के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसारॉ रविवार को ग्राम जोरापाली में पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर और कुंतीबाई किन्नर के गुटों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि पैसे मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतरा रोड थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
इसके बावजूद रविवार देर शाम फिर से मधुबाई गुट के किन्नरों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। सोमवार को मिट्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर निवासी 40 वर्षीय संध्या ने जूटमिल थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। संध्या ने बताया कि वह ट्रांसजेंडर है और अपने साथियों मधुबाई, पल्लवी सुमन, जोया, राधिका, शिल्पा और कोमल के साथ बच्चों के जन्मदिन सहित अन्य कार्यक्रमों में बधाई देने तथा नाच-गाने का काम करती है। संध्या का आरोप है कि पिछले करीब 20 दिनों से कुनाल निराला, नागमणी किन्नर, स्वीटी किन्नर और गोपीबाई किन्नर नाच-गाने के काम को लेकर उसे और उसके साथियों को लगातार गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। संध्या ने बताया कि रविवार देर शाम वह अपने साथी ट्रांसजेंडर मधुबाई, पल्लवी सुमन, जोया, राधिका, शिल्पा और कोमल के साथ अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान कुनाल निराला, नागमणी किन्नर, स्वीटी किन्नर और गोपीबाई किन्नर वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने घर के सामने आकर संध्या और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती करूहानार के चुन्नूलाल साहू को…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल…
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार उच्च…
समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…