अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर से लगे कंचनपुर ग्राम में मंगलवार रात एक किराना दुकान व घर में भीषण आग लग गई। बताया गया कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त गांव में लाइट गुल थी। उस दुकान में किराना और सामान्य चीजों के अलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती है। इसी दौरान एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया। दुकान में बैठी महिला पेट्रोल को डिब्बे से बोतल में डालने लगी।
दुकान में अंधेरा होने के कारण वहां मोमबत्ती जली हुई थी। पेट्रोल मोमबत्ती के संपर्क आया और देखते ही देखते वहां भीषण आग लग गई। महिला और युवक दोनों आग की चपेट में आ गए। युवक ने आग से भभक रहे पेट्रोल के डिब्बे को पैर से मार कर दूर भगाया लेकिन इस दौरान उसके पैर में आग लग गई।
महिला आग लगने के बाद दुकान के भीतर कोने में खड़ी हो गई। इसी दौरान दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया। इससे आग भीतर तक फैल गई। सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम पहुंची। आग में काबू पाने के साथ दमकलकर्मियों ने आग के भीतर से महिला को बाहर निकाला। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला और युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किराना दुकान व घर पूरी तरह जल गया।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…