छत्तीसगढ़

CG : किराना दुकान से लाखों की चोरी,

रायपुर। कल परसो विधानसभा और धरसीवां इलाके में चोरी की वारदातें हुई है। इनमें अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोडक़र 50 हजार नगदी, किराने का समान और धरसीवां इलाके में प्लांट की दीवार फांदकर वहा से 80 हजार के लोहे का सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। 
पुलिस के मुताबिक ग्राम मटिया दोंदेकला निवासी गीतांजली वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर पर ही बजरंग किराना स्टोर के नाम से किराना की दुकान है। जहां वो रोज की तरह रात 9.30 बजे दुकान बंदकर घर के अंदर चली गई थी। 5 की रात में भी वह रात दुकान में ताला लगाकर अपने घर में चली गई।

जो दूसरे दिन सुबह दुकान पर आई तो देखी की दुकान में लगा ताला वहीं सडक़ पर पड़ा हुआ था। तब उसने दुकान का शटर खोलकर देखी तो, दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान का मिलान करने पर वहां से तेल साबुन, आधा दर्जन गुटखा के पैकेट, 12 जोड़ी जुता और गल्ले में रखे 50 हजार नगदी नहीं थे। आसपास पूछताछ कर ने पर कोई भी जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

उधर धरसीवां इलाके में मेसर्स शाह कास्टर प्रा0 लि0 कंपनी कपसदा में कम्पनी में रखे लोहे के सामान की चोरी हो गई। अज्ञात चोर शनी-रवि कर रात में कम्पनी का दीवार फांदकर वहां से 2 लोहे का रोलर, लोहे का कैम्प, 2 लोहे का ब्लॉक (बेरिंग लगा हुआ), 3 क्ज्ञ राउण्ड लॉक प्लेट, 130 एमएम सॉफ्ट रॉड, 65 सॉफ्ट रॉड, लोहे का गन मेटर बुश कुल 80000 रूपए को चोरी कर ले गया। संतोष शाह ने कम्पनी में लगे सीसीटीव्ही फुटेज को चेक किया तो, उसमें रात करीब 1:30 बजे दो से तीन व्यक्ति कम्पनी की दीवार फांदकर भीतर घूसे और वहां से लोहे के सामान लेकर लगभग 2:45 बजे वहां से भाग गया। अज्ञात व्यक्तियो कंपनी के दिवाल को फांद कर अंदर प्रवेश किये और लगभग अज्ञात चोर एवं सामान का आसपास पता तलाश किया पता नही चला। तब संतोष शाह ने धरसीवां थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 331-4, 305 ए का अपराध दर्ज किया है। आग की कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

8 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

8 hours ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

8 hours ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

9 hours ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

9 hours ago