छत्तीसगढ़

CG : शख्स से गाली गलौच कर झुठे रिपोर्ट में फंसाने की धमकी, मामला दर्ज

महासमुंद। महासमुंद थाना क्षेत्र के मेघ बसंत कालोनी के प्रवेश द्वार में घर जा रहे एक व्यक्ति से गाली गलौच कर झुठे रिपोर्ट में फंसाने की धमकी दिया गया, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. वार्ड नंबर 21 मेघ बसंत कालोनी निवासी रविन्द्र जैन 06 अप्रैल 2025 को करीब 10:30 बजे जैन मंदिर से पूजा कर घर वापस आ रहे थे, और जैसे ही कालोनी के प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो पहले से गेट के पास इंतजार कर रहा वैभव बोथरा पिता हेमंत बोथरा के द्वारा कालोनी मे प्रवेश रोकते हुये रविन्द्र के साथ मां बहन की अश्लील गालिया देते हुये उसे रविन्द्र और उसके परिवार को जान से मार देने व अचल सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने सहित झुठे रिपोर्ट में फंसाने की धमकी दिया।

रविन्द्र ने बताया कि वैभव के द्वारा उसे लगातार उकसाने का प्रयास किया, जिसे वह अनदेखी करते हुए अपने घर आ गया और घटना की सूचन अपने परिवार के लोगो को दिया. उक्त घटना को प्रवेश द्वार पर तैनात गार्ड ईश्वर सिंह राजपूत देखा व सुना है. रविन्द्र ने बताया वैभव व उसके पिता के द्वारा लगातार उनके परिजनो से विवाद किया जा रहा है, एवं अब आवास गृह तक भी आकर नुकसान पहुचाने का कृत्य किया जा रहा है. इसकी शिकायत रविन्द्र व उसके परिजनो के द्वारा अनेको बार की जा चुकी है परन्तु ठोस कार्यवाही नहीं होने से उनके हौसले बुलंद है तथा आशंका है कि भविष्य में उनको नुकसान पहुँच सकता है. मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

9 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

12 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

12 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

13 hours ago