छत्तीसगढ़

CG : किसानों के हित में प्रशासन सख्त, धान खरीदी और एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश …

सुकमा । कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार प्रभारी अपर कलेक्टर शबाब खान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 धान खरीदी, धान उठाव, चावल जमा एवं एग्रीस्टेक पंजीयन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान उपार्जन व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर शबाब खान ने धान उठाव और लेखा मिलान की समीक्षा करते हुए 11 उपार्जन केन्द्रों के लेखा मिलान पूर्ण करने तथा शेष 14 केन्द्रों का लेखा मिलान सोमवार तक शून्य शॉर्टेज के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष बल दिया गया। पंजीयन संबंधी जानकारी को कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव मुनादी कर किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। वहीं, बस्तर मुन्ने अभियान के तहत छूटे हुए किसानों का सर्वे कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से लाभान्वित करने तथा आवश्यक जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को 5 अगस्त तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा एआरसीएस एवं उप संचालक कृषि को शिविर आयोजित कर पंजीयन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर  खान ने निर्देशित किया कि प्रत्येक 15 दिवस में समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों की बैठक आयोजित कर प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे धान खरीदी एवं किसान हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में खाद्य अधिकारी  रविशंकर कोमरा, उप संचालक कृषि  बघेल, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं  गौतम ठाकुर, जिला प्रबंधक  आनंद कुमार एक्का, जिला विपणन अधिकारी  चेतन आनंद थवाईत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सुकमा के नोडल अधिकारी  संतराम वर्मा सहित समस्त समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

20 minutes ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

25 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

49 minutes ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

1 hour ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

2 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

2 hours ago