छत्तीसगढ़

CG : किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज

रायपुर। प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 21 अगस्त 2024 की स्थिति में किसानों को लगभग 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जो लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। वितरित किए गए उर्वरकों में 5 लाख 81 हजार 342 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 62 हजार 207 मीट्रिक टन डीएपी, 1 लाख 51 हजार 259 मीट्रिक टन एनपीके, 50 हजार 431 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 52 हजार 664 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण शामिल है।

चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यमों से किसानों को 13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 15.24 लाख मीट्रिक टन का भण्डारण करा लिया गया है। भण्डारण के विरूद्ध लगभग 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। किसानों को सुगमता पूर्वक खाद का वितरण सोसायटी और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद-बीज वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज की कुल मांग 9 लाख 78 हजार क्विंटल है, इसके विरूद्ध 9 लाख 31 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज भण्डारण किया जा चुका है। किसानों को अब तक 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया गया है, जो मांग का 90 प्रतिशत है। राज्य में लक्ष्य का 95 प्रतिशत बोनी पूर्ण चालू खरीफ सीजन में अब तक लक्ष्य का 95 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है। जबकि इस सीजन में राज्य सरकार द्वारा 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के बोनी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 46.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोड़ने अभियान आज…

राजनांदगांव : भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोड़ने अभियान आज…

राजनांदगांव| एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फार्मर लैंड आईडी तैयार करा चुके ऐसे किसानों, जिनकी भूमि…

19 seconds ago
राजनांदगांव : छात्रवृत्ति परीक्षा : स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन…

राजनांदगांव : छात्रवृत्ति परीक्षा : स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन…

अंबागढ़ चौकी| शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (ईग्नाईट) अंबागढ़ चौकी ( सीबीएसई) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय…

3 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सौंपा गया ज्ञापन…

राजनांदगांव : शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सौंपा गया ज्ञापन…

डोंगरगांव| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा संभाग दुर्ग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक…

6 minutes ago
सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल

सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल

रायपुर सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल सुदूर वनांचल में 'जिला पंचायत अध्यक्ष…

12 minutes ago
CG : ग्राम सभा से अनुमोदित प्रारूप सूची पर 20 तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति …

CG : ग्राम सभा से अनुमोदित प्रारूप सूची पर 20 तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति …

बेमेतरा । पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास…

12 minutes ago
राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…

14 minutes ago