CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद एक्शन में पुलिस, छतरपुर थाने में पथराव और हिंसा करने वाले 150 लोगों पर FIR

 छतरपुर

 मध्यप्रदेश के छतरपुर कोतवाली थाने में बुधवार दोपहर पथराव करने और उपद्रव करने वालों पर अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सीएम मोहन के आदेश के बाद पुलिस ने उपद्रव में शामिल 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. FIR में 50 नामजद और 100 अन्य लोग शामिल हैं. यह कार्रवाई वीडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित लोगों के खिलाफ की गई है. उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद अब आरोपियों के घरों को गिराया जा रहा है.

क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव  

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'X' पर लिखा, ''आज छतरपुर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिलने पर तुरंत उच्च अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश 'शांति का प्रदेश' है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे यही हमारी प्राथमिकता है.''

अपराधियों पर बुलडोजर की कार्रवाई

कोतवाली थाने में उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की जा रही है. मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के ट्वीट के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. कोतवाली थाने पर पथराव करने वालों के मकानों पर चल रहा बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है. भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. छतरपुर शहर के मस्तान साहब कॉलोनी में हाजी शहजाद अली के मकान को बुलडोजर की मदद से गिराया जा रहा है.

प्रदर्शन के दौरान कर दिया पुलिस पर पथराव

आपको बता दें छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने बुधवार दोपहर करीब 4 बजे रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पथराव और उपद्रव में कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.   

छतरपुर DIG ललित शाक्यवार ने बताया कि धार्मिक नेता सैय्यद हाजी अली और सैय्यद जावेद अली के नेतृत्व में करीब 300-400 लोग ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस थाने आए थे. वे रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जिन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में पहले से ही कई FIR दर्ज हैं.

शाक्यवार ने बताया कि भीड़ अचानक आक्रामक हो गई और पथराव शुरू कर दिया, जो करीब दस मिनट तक जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागने पड़े. डीआईजी ने बताया कि पथराव के कारण कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. उनका इलाज चल रहा है. आरक्षक भूपेंद्र प्रजापति भी घायल हुए हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

10 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

10 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

10 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

10 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

10 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

10 hours ago