CG : किसान हित में एक और पहल, ‘हरी खाद’ किट वितरण से मिट्टी होगी उपजाऊ, धान उत्पादन बढ़ाने पर जोर

दंतेवाड़ा, जिले के किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी की सेहत सुधारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा ‘हरी खाद’ वितरण की महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसके तहत गीदम, दंतेवाड़ा और नकुलनार स्थित लैम्प्स केंद्रों में 2000 हरी खाद किट उपलब्ध कराई गई हैं। कृषि विभाग ने विशेष रूप से ‘विधि’ एवं रोपा विधि से धान की खेती करने वाले किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने नजदीकी लैम्प्स से किट प्राप्त करें। ज्ञात हो कि प्रत्येक किट का वजन 5.50 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरी खाद (ढैंचा, सनई) मिट्टी के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह मिट्टी की संरचना को भुरभुरा बनाकर जड़ों के विकास में मदद करती है, साथ ही वायुमंडल से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी में स्थिर करती है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। इसके उपयोग से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं ह्यूमस की मात्रा बढ़ती है, जल धारण क्षमता में सुधार होता है तथा खरपतवार नियंत्रण में भी सहायता मिलती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, हरी खाद की बुवाई मानसून की शुरुआत या मई-जून में की जानी चाहिए।

25 से 30 दिन बाद,  इसमें फूल आने की अवस्था में फसल को खेत में पलटकर मिट्टी में मिला दिया जाता है, जिससे लगभग एक सप्ताह में यह खाद में परिवर्तित हो जाती है। इसके बाद धान की रोपाई करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है। कृषि विभाग ने किसानों से जैविक विकल्प अपनाकर मिट्टी को सुरक्षित रखने की अपील की है। किट की संख्या सीमित होने के कारण किसानों से जल्द से जल्द गीदम, दंतेवाड़ा और नकुलनार लैम्प्स पहुंचकर लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

18 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

25 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

27 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

35 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

38 minutes ago