छत्तीसगढ़

CG : कृषक उन्नति योजना के तहत मिला मेहनत का पूरा दाम, घर के हुए कई काम – किसान संदीप

अम्बिकापुर,

किसान से बताया धान बेचने की व्यवस्था अच्छी, उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से मिलता है पूरा सहयोगराज्य शासन से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिली आदान सहायता राशि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लाभकारी साबित हुई है। इस योजना के फलस्वरूप पूरे राज्य की तरह सरगुजा जिले के किसानों ने भी इस योजना को अपने लिए कारगर एवं उपयोगी बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की है। अम्बिकापुर से किसान संदीप कुमार साहू बताते हैं कि उन्होंने बीते दिनों ही अपना धान उपार्जन केन्द्र में बेचा है। वे अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। टोकन कटाने से लेकर धान विकर्य हेतु लाने तक, तौल कराने में सभी कामों में मदद मिल जा रही है।

वे बताते हैं कि पिछले साल उन्होंने 30 क्विंटल अपना धान बेचा था, जिसका कृषक उन्नति योजना के तहत हमें एकमुश्त राशि अपने बैंक खाते में मिली। अपने वादे के अनुरूप शासन ने किसानों को उनकी मेहतन का पूरा दाम दिया है। जब राशि खाते में आई तो और बेहतर काम करने का जज्बा भी जगा। उन पैसों से हमने खेत में बोर कराया, खेत में जाली लगवाई जिससे घूमंतू मवेशी खेतों में ना घुसे, फायदा हमको बहुत हुआ। पूरे देश में हमारी प्रदेश सरकार सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी कर रही है, जिससे सभी किसान भाइयों को काफी मुनाफा हुआ है। हम किसान बहुत खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

29 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

39 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

49 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago