छत्तीसगढ़

CG – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज, बीजेपी की बड़ी बैठक में बनेगी रणनीति

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वो शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। 

इसके बाद भाजपा कार्यालय में शाम 7:10 से 8 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात 10 बजे तक शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

चुनावी दौर शुरू हो गया है: ओम माथुर
रायपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय नेताओं के दौरे को लेकर ओम माथुर ने कहा कि चुनावी दौर शुरू हो गया है। बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी का लगातार दौरा होगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर कहा कि रूटीन वाला प्रोग्राम है। संगठन रुप से दौरे पर आ रहे हैं। इसमें अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर नेता को अपना बात रखने का अधिकार है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो उनसे भी अपेक्षा है। कोई गलत बात नहीं है। 

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कसा तंज
इससे पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय नेताओं के दौरे पर कहा कि बीजेपी नेता सरकारी मंच का दुरुपयोग करके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, जो अनैतिक है, अनुचित है। साढ़े 4 साल से बीजेपी के लोग नहीं दिखे अब जनता के बीच आ रहे हैं। अपना विश्वास लोगों में जताना चाहेंगे, लेकिन इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात और बाकी बातें हम रोज सुनते हैं, लेकिन कुछ और कहना बाकी होगा तो वे आकर कहेंगे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

47 minutes ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

57 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

1 hour ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

1 hour ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

1 hour ago