CG : केंद्र सरकार से वेदान्ता पॉवर प्लांट हादसे की जांच की मांग, बीजेपी सांसद का पत्र …

सक्ति। जिले के वेदान्ता पॉवर प्लांट हादसे की जांच की माग को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी सवाल उठा रहे हैं और हादसे की जांच की मांग अब लिखित तौर पर केंद्रीय मंत्रियों से भी होने लगी है। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े हादसे की धीमी जांच से नाराज नजर आ रही है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने तीन केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। अपने पत्र में श्रमिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इसके अलावा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की मांग की है।

सांसद कमलेश जांगड़े ने जिला सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने बताया कि हादसे में 24 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कुछ श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य की इलाज के दौरान मृत्यु हुई।सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह घटना उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासनिक लापरवाही और श्रमिकों की सुरक्षा में गंभीर कमी को दर्शाती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए तथा जिले के अन्य उद्योगों की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।साथ ही, उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए श्रमिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

2 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

2 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

2 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

2 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

3 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

3 hours ago