छत्तीसगढ़

CG : कॉलेज के क्लर्क की संदिग्ध मौत, सड़ चुकी लाश मिली

जांजगीर । जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के अंदर एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि 3-4 दिन से घर बंद था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, फिर पुलिस को जानकारी दी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दुर्गेश यादव (38) है। शासकीय नवीन कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को संजय कोसले घर के बाहर से दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा रहा था। अंदर कोई जवाब नहीं मिला। साथ ही तेज बदबू आ रही थी। शंका होने पर नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पुलिस टीम पहुंची। खिड़की से देखने पर पता चला कि दुर्गेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों को फोन में घटना की जानकारी दी गई । परिजन भी मौके पर पहुंचे। देखने पर शव 3-4 दिन पुराना था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दुर्गेश यादव शराब पीने का आदी था।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

19 minutes ago
राजनांदगांव : गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को ​ किया गया बरामद…

राजनांदगांव : गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को ​ किया गया बरामद…

डोंगरगांव| डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम से 17 जून को दो नाबालिग युवतियांे के घर से…

24 minutes ago
CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

मुंगेली। मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक…

24 minutes ago
जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का…

25 minutes ago
राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री की मंजूरी, फिर टेंडर के बाद देंगे वर्क ऑर्डर…

राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री की मंजूरी, फिर टेंडर के बाद देंगे वर्क ऑर्डर…

राजनांदगांव , जीवन दीप समिति की बैठक में 11 अहम प्रस्तावों पर सहमति बनने के…

26 minutes ago
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को…

27 minutes ago