CG : कोंडागांव सूरजपुर और जगदलपुर में सड़क हादसे, 2 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर सड़कों पर रफ्तार ने कहर बरपाया है. कहीं माजदा वाहन और ट्रक में जबदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तो कहीं खड़ी ट्रक में यात्री बस घुसने और गिट्टी से भरा हाईवा वाहन पलटने के हादसे सामने आए हैं. अलग-अलग हादसों में कुल 10 लोग घायल हुए हैं. यह एक्सिडेंट कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में हुए हैं.

नेशनल हाइवे 30 पर भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक और माजदा के बीच जबरदस्त भिड़ंत में 2 लोगों की दबकर मौत हो गई. 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला. वहीं हादसे के कारण मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई. जानकारी के मुताबिक, माजदा गाड़ी में 5 से अधिक मजदूर हादसे में दब गए थे. इस दौरान 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गंभीर रूप घायल से तीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया है.

फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. सूरजपुर जिले में भी सड़क हादसा सामने आया है. अंबिकापुर से बिहार जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हुई है. सड़क किनारे खड़ी ट्रक से यात्री बस जा टकराई. घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. बस में सवार 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ को हल्की चोटें आई हैं. पूरी घटना लटोरी चौकी क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, यात्री बस टकराने से करीब 12 लोग घायल हो गए है. इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. जगदलपुर के पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा तेज रफ्तार हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में हाईवा चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं. पुसपाल घाट में तैनात सीआरपीएफ 188 बटालियन के जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बचाया और अस्पातल रवाना किया. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद चालक समेत 3 लोग वाहन में ही फंस गए थे.

गनीमत रही कि सीआरपीएफ के तैनात सहायक कमांडेंट बन्ना राम वहां मौजूद थे, उन्होंने मारडूम थाने में घटना की सूचना दी. मौके पर जवानों की टीम पहुंची और फंसे हुए घायल – चालक लक्ष्मण, योगेंद्र और कार्तिक को बाहर निकाला लिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago