CG : कोण्डागांव के विभिन्न स्थानों पर बिकने वाले खाद्य सामाग्रियों की हुई जांच

कोण्डागांव, खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कोण्डागांव के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले ठेलों का निरीक्षण किया गया और वहां बिकने वाले खाद्य सामाग्रियों की जांच की गई।

मोमोस सेंटर, चाउमिन सेंटर, चाट सेंटर, एग रोल सेंटर आदि से मोमोस, मायोनिस, सॉस, लाल चटनी, आलू मटर का मसाला, गुपचुप पानी, मीठा चटनी, गरम मसाला, तेल, टमाटर चटनी, सेव, नमकीन, मुंगोडी, मिर्ची चटनी आदि के करीब 53 नमूनों की जांच की गई जिसमें तीन ठेलों में खाद्य सामाग्रियों को तलने के लिए उपयोग किये जा रहे तेल जांच में अमानक स्तर के पाये गए।

इसे मौके पर नष्ट कराकर संचालकों को नियमानुसार तेल का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जिनके पास खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन नहीं पाया गया उन्हें जल्दी ही खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…

4 minutes ago
CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…

22 minutes ago
CG : कच्ची मकान में दो लाश मिली …

CG : कच्ची मकान में दो लाश मिली …

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की…

30 minutes ago
पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम वर्मा

पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम वर्मा

पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम…

37 minutes ago
​NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा

​NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा

​NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा रट्टू ज्ञान की जगह कौशल विकास पर…

43 minutes ago
जिला अस्पताल में खून न मिलने से मरीज की मौत, जांच टीम ने डॉक्टरों और स्टाफ से की पूछताछ

जिला अस्पताल में खून न मिलने से मरीज की मौत, जांच टीम ने डॉक्टरों और स्टाफ से की पूछताछ

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

44 minutes ago