कोण्डागांव, खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कोण्डागांव के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले ठेलों का निरीक्षण किया गया और वहां बिकने वाले खाद्य सामाग्रियों की जांच की गई।
मोमोस सेंटर, चाउमिन सेंटर, चाट सेंटर, एग रोल सेंटर आदि से मोमोस, मायोनिस, सॉस, लाल चटनी, आलू मटर का मसाला, गुपचुप पानी, मीठा चटनी, गरम मसाला, तेल, टमाटर चटनी, सेव, नमकीन, मुंगोडी, मिर्ची चटनी आदि के करीब 53 नमूनों की जांच की गई जिसमें तीन ठेलों में खाद्य सामाग्रियों को तलने के लिए उपयोग किये जा रहे तेल जांच में अमानक स्तर के पाये गए।
इसे मौके पर नष्ट कराकर संचालकों को नियमानुसार तेल का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जिनके पास खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन नहीं पाया गया उन्हें जल्दी ही खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है।
बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…
बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…
राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…
- 605 किसानों ने 1763 एकड़ में की पॉपकॉर्न मक्का की खेती- अनुबंध खेती से…
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…