छत्तीसगढ़

CG : कोरबा के सोनपुरी के पास मिली महिला की अधजली लाश, हत्या की आशंका

कोरबा ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा खदान के पास अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर लाश मिलने का यह दूसरा मामला है। सुना स्थान होने के कारण अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आरोपित फरार होने में कामयाब हो जाते हैं । रविवार की सुबह – सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास

एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई । मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है । ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है । महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी।

माना जा रहा है कि किसी ने मिलने के लिए उसे ऐसे सुने स्थान में बुलाया होगा और विवाद होने की स्थिति में उसकी हत्या कर दी।

पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले करने की कोशिश की । मृतका के कपड़े मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त अवस्था में मिले हैं, इसलिए इसे दुष्कर्म की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा ।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

7 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

8 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

8 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

8 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

9 hours ago