दक्षिण-पश्चिम मानसून आमद दर्ज करा रहा, अलग-अलग स्थानों पर 4 मौसम प्रणालियां भी बनी हुई हैं, वर्षा के आसार

भोपाल
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमद दर्ज करा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर 4 मौसम प्रणालियां भी बनी हुई हैं। हवाओं के साथ नमी आने की वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने लगी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धार में 108, बड़वानी में 84, मंडला में 37.2, उज्जैन में 34, डिंडौरी में 29.2, अनूपपुर में 28.6, छिंदवाड़ा में 26.2, खरगोन में 23, इंदौर में 20.8, रायसेन में 19, रतलाम में 18, मंदसौर में 14, सिवनी में 14, खंडवा में 12, सागर में 7.0, बैतूल में 6.2, आलीराजपुर जिले में 4.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ग्वालियर, चंबल, रीवा में मौसम शुष्क
इस दौरान प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 34 से 67 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चली। वहीं, ग्वालियर, चंबल एवं रीवा संभाग में मौसम शुष्क बना हुआ हैं। इन संभागों के जिलों में अभी भी लू जैसे हालत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन- सोमवार तक भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कई स्थानों पर एवं जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

विशेषकर इंदौर संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट भी होने लगी है। हालांकि उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के जिलों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

30 minutes ago
कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

50 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

1 hour ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

2 hours ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

2 hours ago