छत्तीसगढ़

CG : कोलकाता में डॉक्टर की हत्या का मामला, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मेकाज के डॉक्टरों का प्रदर्शन

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को मेकाज के डॉक्टरों ने रैली निकालते हुए न्याय की गुहार लगाई है, वही इस घटना की कड़ी निदा भी की है।

14 अगस्त को मेकाज के छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टरों एसोशिएशन के द्वारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ ही डॉक्टरों को सुरक्षा के लिए नियम भी बनाये जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में एक द्वितीय वर्ष के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा के साथ अमानवीय तरीके से दुष्कर्म और फिर हत्या कर दी गई, डॉक्टरों की टीम ने जब शव परीक्षण किया तो रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की गई। 

इसी विरोध के रूप में 14 अगस्त को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सभी वैकल्पिक सेवाएं ओपीडी, ओटी, वार्ड बंद कर अपनी 3 सूत्रीय मांगों को रखा गया है, जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि हम पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, और पहचान किए गए अपराधी को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए, Central Health Workers &.Health Establishmens Protection act को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड जैसी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उचित सेवाएं मिल सकें।

खुले रहे ओपीडी
मेडिकल कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर एक ओर जहां जूनियर डॉक्टर रैली निकाल विरोध जता रहे थे, वही दूसरी ओर सीनियर डॉक्टरों के द्वारा ओपीडी में बैठकर मरीजों की सेवा करते नजर आए। डॉक्टरों के द्वारा निकाली गई रैली को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के तौर पर तैनाती किया गया था, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा अपने मांगो को लेकर विरोध जता सके। डॉक्टरों के द्वारा दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भीगते बारिश में भी अपना पूरा सहयोग देने के साथ ही दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को मनोबल देने के साथ ही इस दुख को सहने की हिम्मत भी कही गई।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

16 minutes ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

25 minutes ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

1 hour ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago