छत्तीसगढ़

CG : खड़ी ट्रक से टकराई बस, 20 से ज्यादा यात्री घायल…

कोरबा जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठोकर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 20 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा हादसा बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। बताया जा रहा है कि पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। बस में फंसे लोगों को बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद बस की सीट में यात्री फंसे हुए थे। घटना की सूचना पर 112 की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। जहां बस में फंसे लोगों को 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू किया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक कर बस की सीट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं कुछ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं।‌ इस पूरे हादसे को लेकर मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर हैं।

kgnews

Recent Posts

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

40 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

1 hour ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

11 hours ago