छत्तीसगढ़

CG : खेत में दंपति पर गिरी गाज, दोनों की मौत

कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के  सिंगारपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम गणेश पटेल (लगभग 40) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (लगभग 36) बताया गया है। इस बारें में उनके परिजनों ने बताया है कि, दोनों अपने खेत में रखी प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए ढक रहे थे। तभी तेज गरज‑चमक के बीच बिजली सीधे उन पर गिरी। वही मौत की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस व राजस्व अमला पहुंचे और पंचनामे के बाद शवों को पोस्ट‑मॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दो-दो मौत की घटना से पूरे गांव में शोक है। गौरतलब है कि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी‑बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के समय खुले खेत‑मैदान में न रहें और तुरंत सुरक्षित स्थान तलाशें।

kgnews

Recent Posts

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

29 minutes ago
बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…

35 minutes ago
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…

40 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…

41 minutes ago
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली :  चौपाल में…

41 minutes ago