कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम गणेश पटेल (लगभग 40) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (लगभग 36) बताया गया है। इस बारें में उनके परिजनों ने बताया है कि, दोनों अपने खेत में रखी प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए ढक रहे थे। तभी तेज गरज‑चमक के बीच बिजली सीधे उन पर गिरी। वही मौत की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस व राजस्व अमला पहुंचे और पंचनामे के बाद शवों को पोस्ट‑मॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दो-दो मौत की घटना से पूरे गांव में शोक है। गौरतलब है कि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी‑बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के समय खुले खेत‑मैदान में न रहें और तुरंत सुरक्षित स्थान तलाशें।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह केवल राज्यों के प्रशासनिक गठन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान देवनारायण सिर्फ़ गुर्जर समाज के…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय…
रायपुर सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासवादी सोच को धरातल पर उतरने के लिए मंत्री…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों को समुचित पेयजल आपूर्ति हमारी…