छत्तीसगढ़

CG : गर्मी की मार में जल रहा रिसाली: संजीत विश्वकर्मा …

रिसाली । भीषण गर्मी के बीच रिसाली नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। पानी की किल्लत, जर्जर सड़कें, गंदगी से भरी नालियां और उपेक्षित तालाबों को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने आज रिसाली नगर निगम पहुंचकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला।

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि “रिसाली नगर निगम आज गर्मी की मार में जल रहा है, लेकिन निगम प्रशासन एसी कमरों में बैठकर केवल कागजी कार्रवाई में व्यस्त है।” उन्होंने आरोप लगाया कि , स्टेशन मरौदा सहित कई वार्डों में महीनों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इनकी ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।

विश्वकर्मा ने विशेष रूप से वार्ड 16 से 21 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां के लोग इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पानी की तलाश में भटकते रहते हैं, कई जगहों पर टैंकर की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि “जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, तब पानी की व्यवस्था प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन निगम की लापरवाही ने लोगों को संकट में डाल दिया है।”

इस दौरान उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष की गीतेश्वरी बघेल भी मौजूद रहीं, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल एक-दो वार्ड की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे रिसाली क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का ढांचा चरमरा गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है और बीमारियों का डर बढ़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी कई बार नगर निगम को आवेदन पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है और वातावरण दूषित हो रहा है।

संजीत विश्वकर्मा ने निगम आयुक्त पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “अगर निगम आयुक्त अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करते, तो आज लोगों को इस तरह परेशान नहीं होना पड़ता।” उन्होंने मांग की कि तत्काल एक जांच टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत, नालियों और तालाबों की सफाई जैसे मुद्दों पर काम शुरू नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति के लिए पूरी तरह से रिसाली नगर निगम और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को रखा। उपस्थित लोगों में गोविंदेश्वर वर्मा (बूथ अध्यक्ष), बसंती साहू, रीता नोहारी, गीता नोहारी, लावती नोहारी, प्रेमन देवी, मालती यादव, गोनमती और अर्जुन चौधरी सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल थे। सभी ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत देने की मांग की।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि तालाबों की सफाई नहीं होने से पानी सड़ रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं सड़कों पर गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गर्मी के इस दौर में पानी का संकट सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।

अब देखना यह होगा कि निगम प्रशासन इस बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक विरोध के बाद कितनी तेजी से कदम उठाता है। फिलहाल, रिसाली की जनता राहत की उम्मीद में प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठी है, जबकि गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…

5 minutes ago
भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

धार  भोजशाला इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रही है। मां सरस्वती मंदिर के…

13 minutes ago
CG : विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक …

CG : विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक …

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जो शाम…

15 minutes ago
CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …

CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …

रायपुर। ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान प्रारंभ…

21 minutes ago
NEET UG Re-Exam को लेकर NTA की नई गाइडलाइन जारी, नए छात्रों की एंट्री पर रोक

NEET UG Re-Exam को लेकर NTA की नई गाइडलाइन जारी, नए छात्रों की एंट्री पर रोक

भोपाल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG री-एग्जाम और परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर…

24 minutes ago
CG : गर्भपात के बाद अगले महीने दोबारा प्रेग्नेंट हुई महिला कर्मचारी, मातृत्व अवकाश देने के निर्देश …

CG : गर्भपात के बाद अगले महीने दोबारा प्रेग्नेंट हुई महिला कर्मचारी, मातृत्व अवकाश देने के निर्देश …

बिलासपुर. कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट…

27 minutes ago