छत्तीसगढ़

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह जुआरियों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा है। जुआरियों से 47,900 और 52 रुपये और सटाेरियों से पुलिस ने 05 नग मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 27 नग एटीएम कार्ड, कैश 13,48,000/- रूपये, एक टाटा कार एवं एक स्कूटी सहित 22,63,000 रुपये सामानों की जब्ती बनाई है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशन में सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से पुलिस को सुचना मिली थी, मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे, किसान पारा क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सरकंडा पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से रंगे हाथों जुआ खेलते हुए कुल 06 आरोपियों को दबोचा। ₹47,900, ताशपत्ती व अन्य सामानों की जब्ती बनाई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, संतोष जसवानी, करन श्रीवास एवं अन्य साथी मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मोबाइल फोन के जरिए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से विभिन्न खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से एक टाटा कार, एक स्कूटी, 05 नग मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम जप्त की गई। जांच दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी संतोष जसवानी द्वारा सट्टे का पैसा आशीष जसवानी के माध्यम से आगे पहुंचाया जा रहा था, जिस पर आशीष जसवानी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा बड़े एवं फरार सटोरियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। फरार सटोरिये रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी एवं राज चेतानी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा लुक आउट सर्कुलर भी जारी कराया गया है।

kgnews

Recent Posts

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

भोपाल   ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों के चलते देश में एक…

19 minutes ago
CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कुकरीबहरा गांव में अंधविश्वास और टोनही प्रथा को लेकर हिंसक…

28 minutes ago
CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

धमतरी/कुरुद। जिले के पुलिस अनुविभाग कुरुद अंतर्गत आने वाले बिरेझर चौकी क्षेत्र के स्थित शीतला…

35 minutes ago
भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

धार  भोजशाला इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रही है। मां सरस्वती मंदिर के…

59 minutes ago
CG : विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक …

CG : विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक …

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जो शाम…

1 hour ago
CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …

CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …

रायपुर। ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान प्रारंभ…

1 hour ago