CG : गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, जांच जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार स्टेट जीएसटी की कार्रवाई जारी है. देर रात स्टेट जीएसटी की टीम ने सितार गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी. इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा बनाने के सामान मिले हैं. जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के पास गनियारी में है, जहां अभी भी टीम की जांच जारी है.

यह कार्रवाई राज्य में अवैध गुटखा बनाने और बेचने की शिकायत मिलने पर कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की टीम ने की.

17 डीलरों के यहां छापेमार कार्रवाई में ढाई करोड़ की टैक्स वसूली

बता दें कि पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में देखी गई, वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में कार्रवाई की थी. जीएसटी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ छापेमार कार्रवाई की थी. टीम ने 17 डीलरों के यहां छापा मारा था. इस कार्रवाई में व्यापारियों से ढाई करोड़ की जीएसटी की टैक्स वसूली की गई है. जीएसटी विभाग के सूत्र बताते है कि इंटेलिजेंस टीम से ये सूचना मिली थी कि फुटवेयर सेक्टर के व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है. यही कारण है कि इस सेक्टर में टीम ने छापेमार कार्रवाई की.

सैफ्रॉन कॉर्पोरेट में भी टीम ने की थी छापेमार कार्रवाई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी जीएसटी की टीम ने सैफ्रॉन कॉर्पोरेट में छापेमार कार्रवाई की थी. यहां 5 अधिकारियों की टीम ने छापा मारा था. ये प्रोजेक्ट बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड (Bagadiya Brothers (P) Ltd.) का बताया जा रहा है. ये ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक के रूप में निलय ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago