रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार स्टेट जीएसटी की कार्रवाई जारी है. देर रात स्टेट जीएसटी की टीम ने सितार गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी. इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा बनाने के सामान मिले हैं. जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के पास गनियारी में है, जहां अभी भी टीम की जांच जारी है.

यह कार्रवाई राज्य में अवैध गुटखा बनाने और बेचने की शिकायत मिलने पर कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की टीम ने की.


बता दें कि पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में देखी गई, वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में कार्रवाई की थी. जीएसटी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ छापेमार कार्रवाई की थी. टीम ने 17 डीलरों के यहां छापा मारा था. इस कार्रवाई में व्यापारियों से ढाई करोड़ की जीएसटी की टैक्स वसूली की गई है. जीएसटी विभाग के सूत्र बताते है कि इंटेलिजेंस टीम से ये सूचना मिली थी कि फुटवेयर सेक्टर के व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है. यही कारण है कि इस सेक्टर में टीम ने छापेमार कार्रवाई की.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी जीएसटी की टीम ने सैफ्रॉन कॉर्पोरेट में छापेमार कार्रवाई की थी. यहां 5 अधिकारियों की टीम ने छापा मारा था. ये प्रोजेक्ट बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड (Bagadiya Brothers (P) Ltd.) का बताया जा रहा है. ये ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक के रूप में निलय ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है.
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…