छत्तीसगढ़

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार की पूरी जिंदगी राख कर दी. शाम करीब छह बजे अज्ञात कारणों से एक मकान में आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बेकाबू रहीं. घर में रखा नकद, जरूरी दस्तावेज, कपड़े और घरेलू सामान पूरी तरह जल गया. पीड़ित परिवार के पास रोजमर्रा के उपयोग का सामान भी नहीं बचा. घटना के बाद परिवार के सामने रहने और जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता की मांग की है. खाद्यान्न, तिरपाल, कपड़े और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की गई है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. प्रशासन से नुकसान का आकलन कर शीघ्र सहायता देने की उम्मीद जताई जा रही है. एक ही हादसे ने पूरे परिवार को बेघर और बेसहारा कर दिया.

पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर विवाद ने तनाव पैदा कर दिया. पूजा-पाठ के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए. कुछ परिवारों के घरों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी लगे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. दोनों पक्षों से चर्चा कर हालात शांत कराने का प्रयास किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस विषय पर आपसी सहमति बनी थी. सोमवार को धान बुआई के दौरान विवाद फिर उभर आया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा. पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया है. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

32 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

34 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

36 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

50 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

51 minutes ago