कवर्धा । सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम गौरमाटी में प्राचीन काल से तीन तालाबों के मध्य विराजमान मां चंडी देवी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिल्हाटी-थान खमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम गौरमाटी की दक्षिण दिशा में अद्वितीय प्राकृतिक स्थल पर स्वयं प्रकट मां चंडी देवी का मंदिर दूर-दूर के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर का शांत तथा शीतल वातावरण दर्शनार्थियों को सहज ही आकर्षित करता है। मंदिर में 31 घृत तथा 300 तेल सहित कुल 331 ज्योति कलश दूर-दूर के श्रद्धालुओं के द्वारा प्रज्वलित कराए गए हैं। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस से ही मां चंडी देवी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…