गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बरौर चेक पोस्ट पर SST टीम ने कार सवार से 2 लाख 900 रुपए जब्त किए। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर बरौर चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान में कार से ये पैसे जब्त हुए हैं। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस की नजर आसामाजिक तत्वों, अवैध शराब, पैसों और नशे के सामान की तस्करी पर है। इसी कड़ी में बरौर चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। एसएसटी टीम में शामिल तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल और शनीप रात्रे थाना प्रभारी मरवाही ने गाड़ियों की तलाशी ली। इस दौरान रायपुर से बैकुंठपुर जा रही एक कार की तलाशी लेने पर इसमें से 2 लाख 900 रुपए बरामद हुए। ड्राइवर पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने इसे जब्त कर लिया। कार्रवाई में तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल, मरवाही थाना प्रभारी शनीप रात्रे, नोडल अधिकारी कमल प्रसाद कटियार, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी शैलेश चंद्रा शामिल रहे।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…