महासमुंद । सरायपाली तहसील के चारभाटा गांव में आज खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 80 बोरा अवैध धान जब्त किया। तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से धान का भंडारण किया गया है।सूचना के आधार पर टीम ने जीतू गुप्ता के घर पर छापा मारा, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के धान का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन वह धान के स्रोत और वैधता के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब्त किए गए धान को सरकारी गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। और मामले की जांच जारी है।अवैध भंडारण और परिवहन रोकने के लिए प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…
खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान, सोसाइटियों में सुगमता से मिल रहा खाद, मुड़ैसा…
बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…
दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…
रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…
सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…