भानुप्रतापपुर लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में 20 कर्मचारी घायल हो गए। जिनमें से 6 कर्मचारी गंभीर हैं। घायलों को भानुप्रतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर के निजी स्कूल संत जोसफ इंग्लिश स्कूल 400 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल भवन मौजूद कर्मचारियों पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद घायल कर्मचारियों को तत्काल भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर घायलों का उपचार जारी है। वहीं अस्पताल के डाॅक्टर ने कहा है कि गंभीर रूप से घायल सभी कर्मचारी खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में विजय सिन्हा, सहदेव, चंद्रभूषण वाल्मीकि, श्याम देवांगन, सुखचंद शामिल है।
इस घटना में स्कूल में अंक सूची लेने पहुंची 7वीं की छात्रा भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आस्था राजपूत अस्पताल पहुंची और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मालूम हो कि इसके पहले भी 8 अप्रैल को नगर के सलिहापारा में लोगों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया था। घटमा में 9 लोग घायल हुए थे। वहीं पांच दिनों पहले भी दुर्गुकोंदल के डांगरा मोड में स्कूल जा रही 4 छात्राओं पर हमला कर दिया था।
सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर,…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के निर्देश के परिपालन में…
अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 06 जून को विकासखण्ड लुण्ड्रा के रीरी शिविर स्थल (ग्राम…
अम्बिकापुर , खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि ’’फिट इंडिया…
नवीन राशन कार्ड, सदस्य जोड़ने और नाम विलोपन की सुविधा सेवा-सेतु पोर्टल पर उपलब्ध एमसीबी/…
बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक लड़की यूपीएससी का सपना लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंची…