बेमेतरा। बेमेतरा जिले से एटीएम कार्ड चोरी अनोखा मामला सामने आया है. शातिर चोर बैंक से एटीएम कार्ड चोरी कर देश के अलग-अलग शहरों से एटीएम से पैसा निकलकर मस्ती कर रहा है. मामला का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसान और हितग्राही बैंक पहुंचकर मैनेजर को सूचना दी कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल रहे हैं. फिर मामले में पता चला कि 3 वर्ष पूर्व बने एटीएम कार्ड खाताधारकों को दिया ही नहीं गया था. वहीं खाताधारकों का एटीएम कार्ड बैंक से चोरी हो गई है जिसका उपयोग शातिर चोर कर रहा है.
यह पूरा मामला बेमेतरा के बेरला ब्रांच स्थित जिला सहकारी बैंक का है. जहां विगत दिनों रात्रि में चोर बैंक में घुसकर एटीएम कार्ड उड़ा ले गया था. सामान बिखरा देख बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. तब बैंक मैनेजर को पता नहीं था कि बैंक से एटीएम की भी चोरी हुई है. इस घटना को लेकर पीड़ित किसान और बैंक खाताधारक ने बेरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. वहीं चोरी की पूरी घटना का वीडियो फुटेज बैंक मैनेजर ने पुलिस को सौंप दिया है. लेकिन सप्ताह भर बाद भी चोर पुलिस के हाथ से बाहर है.
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, आवास…
जगदलपुर जगदलपुर शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित करीब 100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का…
रायपुर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…
रायपुर भारतमाला हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है और…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…
महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…