रायपुर। स्पंज आयरन चोरी मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके मोबाइल से कई बड़े राज सामने आए हैं। मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, स्पंज आयरन चोरी करने वाले गिरोह के लोग चोरी का माल बेचने के बाद मिलने वाले पैसों से कलकत्ता,गोवा और उज्जैन घूमने के लिए जाते थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने चोरी के पैसों से गाड़ियां और अन्य चीजें खरीदी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल की जांच में कई बड़े राज सामने आए हैं। बता दें कि, आरोपी फेक्ट्री कर्मचारी रविंद्र अग्रवाल ने चोरी का स्पंज आयरन बेचकर चोरी के पैसे से कार,जमीन और गहने ख़रीदे थे। आरोपी के मोबाइल में मिली तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है। आरोपी ट्रांसपोर्टर और फेक्ट्री कर्मचारी गैंग के सरगना कबाड़ी मनोज बंगाली और उमेश, पप्पू कबाड़ी समेत बाबू खान से सीधे बात करते थे। आरोपियों के मोबाइल से बहुत सारी कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के कई राज्यों में स्थित स्पंज आयरन समेत कई खनिज संपदाओं का बड़े ही संगठित तरीके से चोरी करते थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और कई बड़े राज सामने आने की उम्मीद जता रही है। सभी शातिर कबाड़ी मोबाइल बंद कर के फरार है। सभी के खिलाफ तिल्दा थाने में धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…