विधायक के बेटे ने की स्कॉर्पियो से पड़ोसियों को कुचलने की कोशिश, चपेट में आई एक्टिवा

ग्वालियर
 विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश ने एक बार फिर उत्पात मचाया है, बीती 31 दिसंबर की रात दिनेश ने अपने पड़ोस जलालपुर में रहने वाले को कुचलने की कोशिश की, दिनेश ने तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो भागे और लालू यादव के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी , इस दौरान यहाँ खड़ा एक मासूम बाल बाल बच गया, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो पड़ोसी के घर पर चढ़ाई

पिछोर से  विधायक बने प्रीतम लोधी के लिए उनका बेटा दिनेश मुसीबत बनता जा रहा है , विधायक का चुनाव जीतते ही एक व्यक्ति को फोन पर धमकाने वाले दिनेश ने कल 31 दिसंबर की रात पड़ोसियों को कुचलने की कोशिश की, दिनेश अपने गाँव जलालपुर में तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो चलाता हुआ लाया और गाँव में ही रहने वाले लालू यादव के घर के बाहर गाड़ी चढ़ा दी , गाड़ी की टक्कर से लालू के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा गिर गई गनीमत ये रही कि पास में ही खड़ा एक मासूम टक्कर की चपेट में आने से बच गया।

क्षेत्र में रंगदारी जमाना चाहता है विधायक का बेटा

लालू यादव के परिजनों ने पुरानी छावनी थाने में घटना की शिकायत की और घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे, जिसके बाद पुलिस ने देर रात दिनेश को गिरफ्तार कर लिया, आपको बता दें कि लालू यादव गैंगस्टर भगवान दास कमरिया का भतीजा है, भगवान दास की कई साल पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, बताया जाता है कि लालू और दिनेश के बीच रंगदारी ज़माने को लेकर अदावत है।

बता दें कि इससे पहले मतगणना वाले दिन भी प्रीतम सिंह लोधी ने जैसे ही पिछोर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कराई थी, उसी दिन उनके बेटे दिनेश लोधी ने सिकंदर यादव नाम के एक व्यक्ति को फोन पर धमकाया था. जिसके बाद दिनेश लोधी के खिलाफ पुरानी छावनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. 

इसके बाद सिकंदर यादव के ही एक सहयोगी राजकुमार यादव ने दिनेश लोधी से फोन लगाकर बातचीत की. इस दौरान दोनों में बहसबाजी हुई. दिनेश लोधी ने राजकुमार यादव पर भी पुरानी छावनी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी. रविवार की रात को दिनेश लोधी ने जिस रविंद्र सिंह यादव को कुचलना की कोशिश की, वह राजकुमार यादव का भाई है. 

कुल मिलाकर पिछले कुछ दिनों से दिनेश लोधी और उसके विरोधियों के बीच लगातार धमकाने और एफआईआर दर्ज कराने का सिलसिला चला आ रहा है. लेकिन जिस तरीके से दिनेश लोधी ने अपने पड़ोसियों को स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिता के विधायक बन जाने के बाद बेटा किस कदर गुंडागर्दी पर उतारू हो गया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

4 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

4 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

4 hours ago