Home » CG : छत्तीसगढ़ में 5वां स्थान प्राप्त कर नगर की गौरव बनी डॉ. विजयलक्ष्मी

CG : छत्तीसगढ़ में 5वां स्थान प्राप्त कर नगर की गौरव बनी डॉ. विजयलक्ष्मी

16/01/2024

 राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में 5वां स्थान प्राप्त कर विजयलक्ष्मी सिंह ने नगर का गौरव बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के एकमात्र आयुष विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा बीएएमएस पाठ्यक्रम 2022 में महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक एवं साइंस सुंदरा की छात्रा विजयलक्ष्मी सिंह ने साढ़े चार वर्ष के पाठ्यक्रम में पूरे विश्वविद्यालय में 5वां स्थान अर्जित किया। प्रारंभिक शिक्षा से ही मेधावी रही विजयलक्ष्मी सिंह ने विश्वविद्यालय की संपूर्ण साढ़े 3 वर्ष की परीक्षा में प्रतिवर्ष टॉप 15 में निरंतर स्थान बनाती रही और अंतिम वर्ष में 5वां स्थान अर्जित करने में सफल रही।

दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक एवं व्यायाम निर्देशक रणविजय प्रताप सिंह की पुत्री विश्वेंद्र प्रताप सिंह की अनुजा की सफलता पर परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया इस फील्ड में जाने की सर्वाधिक प्रेरणा मुझे मेरे पिता के मित्र राजेन्द्र यादव एवं मेरी माता माधुरी सिंह से मिली। मुझे बचपन से ही डॉ. बनने का जुनून था।

मेरे स्कूली जीवन की आदर्श रही बालभारती स्कूल की तत्कालीन संस्थापक एवं प्राचार्य स्व. वसुंधरा पांडे व नरसिंह रेड्डी ने मेरे करियर को आगे बढ़ाने में बहुत प्रोत्साहित किया। डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह की इस उपलब्धि पर महावीर कॉलेज के डीन डॉ. एसके नंदा, सुधीर बुद्वन, नेमीचंद पारख, अशोक चौधरी संजय गोलछा, राजू भाई, प्रमोद अब्राहम, राजेन्द्र यादव, एलके पांडे, झम्मन देवांगन, विवेक शुक्ला, शीतल साहू, अतुल चोपड़ा, अजय खंडेलवाल, गणेश प्रसाद शर्मा, नीलम जैन आदि ने सराहना की है।

Leave a comment