छत्तीसगढ़

CG : जंगल सफारी में 17 चोसिंगों की मौत का मामला

रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी, वाटिका एनिमल सेंचुरी की कस्तूरी बल्लाल, संकल्प गायधानी और एनिमल राइट्स कार्यकर्ता डॉ. किरण आहूजा ने वन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर कहा है कि नया रायपुर की जंगल सफारी जू में नवम्बर में 5 दिनों में 17 चोसिंगों की मौत की जांच रिपोर्ट 25 दिनों पहले आ जाने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न कर दोषियों को बचाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री से मांग की गई है कि वह छत्तीसगढ़ वन विभाग को आदेशित करें कि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करें और छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्य प्राणियों की हो रही मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच दल भिजवायें। पत्र में बताया गया है कि:-

17 चेसिंगों की मौत का मामला

जंगल सफारी में जब चेसिंगों की मौतें हो रही थी तब वहां के वरिष्ठ पशु चिकित्सक का अवकाश नियंत्रितकर्ता अधिकारी डायरेक्टर जंगल सफारी द्वारा निरस्त कर दिया गया था फिर भी वे अनुपस्थित रहे। अवकाश निरस्त करने के बावजूद सर्वोच्च में से एक पद पर बैठे हुए वरिष्ट अधिकारी ने उनका अवकाश स्वीकृत किया जबकि छत्तीसगढ़ अवकाश नियम प्रावधानित करते हैं कि सिर्फ नियंत्रितकर्ता अधिकारी ही अवकाश स्वीकृत कर सकता है। 25 नवंबर को मरे सभी चोसिंगों की मौत का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

परंतु सभी चोसिंगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई गई और वे भी 30 नवंबर को। संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ पशु चिकित्सक अवकाश निरस्त करने के बावजूद 25 नवंबर को अनुपलब्ध रहीं उसके बावजूद भी उनके द्वारा 25 नवंबर की तारीख में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दस्तखत किया गया। जब चोसिंगों की मौत हो रही थी तब 26 नवंबर की दोपहर 2:30 से लेकर 27 नवम्बर तक की सुबह तक कोई भी पशु चिकित्सक जंगल सफारी में चिकित्सा हेतु उपलब्ध नहीं था। जंगल सफारी के सहायक संचालक को 24 नवंबर की रात 10 बजे ही वन्य प्राणियों की विषम परिस्थिति की सूचना दूरभाष पर दी जा चुकी थी परंतु वह तीन दिनों पश्चात जंगल सफारी पहुंचे। 25 नवम्बर को किये गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दर्ज समय के अनुसार 15-15 मिनट में एक चोसिंगा का पोस्टमार्टम करना बताया गया है जबकि एक चेसिंगा का पोस्टमार्टम करने में कम से कम 1 घंटा लगता है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

32 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

36 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago