रायपुर सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके क्षेत्र के लोगों का आत्मीय संबंध है, छोटी-मोटी कोई भी जरूरत होने पर ये लोग बिना किसी संकोच के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं। मुख्यमंत्री भी लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। बगिया के कैंप कार्यालय में कुछ समय पूर्व कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी नंदकुमार चौहान ने बताया था कि उनकी पत्नी सुकांती बाई 2019 में आग से झुलस जाने से चल-फिर नहीं सकती है l
मुख्यमन्त्री श्री साय ने सुकांती बाई के पैर के इलाज के लिए एम्बुलेंस भेज कर रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने निर्देश दिए l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैंप कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सुकान्ति बाई जिनके दोनो पैर की सर्जरी हो गई है, उनसे फोन के माध्यम से हाल-चाल लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की l मुख्यमंत्री जरूरतमंद लोगों के मसीहा के रूप में सभी की सहायतार्थ कार्य कर रहे हैं l
धार धार भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद वहां धार्मिक पर्यटन बढ़ गया…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शहरीकरण के बीच बाघों के जिंदा रहने और…
मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं प्रधानमंत्री मोदी का मंत्री डॉ. शाह ने जताया…
भोपाल एलपीजी सिलेंडर के दाम आपके शहर में चाहे जिस रेट पर मिल रहा हो,…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के खात्मे के बाद अब…
खंडवा खंडवा जिला इकॉनामिक कॉरिडोर के रूप में जल्द ही विकसित होने वाला है। बुधवार…